साइबर सिटी में शुक्रवार देररात चलती कार में नार्थ ईस्ट की महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम को डीसीपी क्राइम सुमित कुमार लीड कर रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार देररात अपने दोस्त के साथ दिल्ली घूमकर पीजी में जा रही नार्थ ईस्ट की एक महिला को कार सवार लोगों ने अगवाकर लिया और चलती कार में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को आरोपी दिल्ली बॉर्डर के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-18 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने घटना के जल्द खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर दी।
इसकी जिम्मेदारी डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने दी गई। उनके साथ उनके साथ टीम में एसीपी धारणा यादव, एसीपी जय सिंह, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान, एक महिला और पुरू ष एएसआई शामिल है।
सुमित कुमार ने टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोबारा से घटना की जगह पर भेज मौका मुआयना कर सबूत जुटाने के लिए कहा है। इसके साथ ही पीड़ित महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस पीड़िता के मोबाइल और उसकी लोकेशन के बारे में भी जांच कर रही है।
एसआईटी टीम में सभी अधिकारी नए सिरे से जांच कर रहे है,सभी तथ्यों की बारीकी से जांच हो रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्त में होंगे। -सुमित कुमार,डीसीपी क्राइम,गुरुग्राम