फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दरोगा ही लूटने लगे तो कहां लगाएं गुहार?

Thu, 30 Jan 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जब रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो क्या होगा? जब चोरों का काम पुलिस करने लगे तो हम किससे गुहार लगाएंगे? ऐसी बात करने का कारण है गुड़गांव में दरोगा द्वारा लूट के एक मामले का सामने आना।
विज्ञापन


एक महिला ने दारोगा के खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दायर किया है। जिसकी जांच बिसरख पुलिस कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि दारोगा लाखों रुपये के जेवर और नगदी हड़प कर ले गया।

जानकारी के मुताबिक लोनी में तैनात एक दारोगा ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए एक महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद उसका तबादला ग्रेनो के बिसरख में हो गया और वहां की सरीन कालोनी में रहने लगा। लेकिन अब वह उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दारोगा ने उसके करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और कुछ नगदी भी हड़प ली है।  उधर, सीओ अनूप कुमार का कहना है कि इस तरह के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें