पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली थी कि जंगल में एक 22 साल की युवती का शव पड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती का शव बैडशीट में लिपटा था और वह नग्न अवस्था में थी। युवती की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था।
इसी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतका के शरीर पर कपड़ा न होने से आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है।