हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप और लूटपाट का खुलासा करके पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सलीम बावरिया गैंग की कुंडली खंगालने में अफसर नाकाम रहे है।
पुलिस सलीम का आपराधिक रिकॉर्ड तो दूर, इस गैंग द्वारा पहले की गई वारदातों के बारे में भी जानकारी नहीं जुटा पाई है। 29 जुलाई को हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद पुलिस ने जबर सिंह, शाबेज, रईस, सलीम, परवेज और जुबेर को जेल भेजा है।
पुलिस ने खुलासा किया कि सलीम बावरिया के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की नजर में सलीम बावरिया कुख्यात अपराधी है लेकिन पुलिस अभी तक सलीम बावरिया और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास नहीं तलाश पाई है।