उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यमुना खादर इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ी थी।
बदमाशों को पकड़ने के लिए एसीपी गजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्यों ने छानबीन शुरू की। इधर बुधवार पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नानकसर लाल बत्ती के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद सलमान और चार नाबालिग को धर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग छह-सात लोगों का गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। दो नाबालिग लड़कियों के कपड़े पहनकर सड़क पर खड़े हो जाते थे।