फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े लूट की फिराक में बैठे दो बदमाश

Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल टीम ने रविवार रात बड़ौली पुल के पास सड़क से गुजरने वाले राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान डबुआ कालोनी निवासी उत्तम और मेवात निवसी तैयूब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो बदमाश बड़ौली पुल के पास राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में बैठे हुए थे। उसी दौरान सामने से एक बाइक सवार को आता देख दोनों अंधेरे से बाहर निकल आए। 

बदमाशों के इरादों को भांप कर बाइक सवार वापस मुड़कर बच निकलने में कामयाब हो गया। थोड़ी दूरी पर जाकर उसने गश्त कर रही अपराध शाखा की टीम को इसकी सूचना दे दी। अपराध शाखा की टीम ने तुरंत मौके पर जाकर दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें