फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी की गौरव रैली के दौरान शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया था। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के लगभग 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एएसआई सतीश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर नौ में भाजपा की रैली चल रही थी और वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे। इसी दौरान आम आदमी के कार्यकर्ता नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए रैली स्थल की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह सामान्य बस स्टैंड के निकट पहुंचे, तो पुलिस ने प्रदर्शन करके आ रहे लोगों को वहीं पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। बाद में पुलिस ने हलका बल का प्रयोग करके खेदड़ दिया। मार्ग पर हंगामा करने से राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लगभग 45 अज्ञात व्यक्ति और 16-17 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मार्ग बाधित करने का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें