फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में गन लेकर बनना चाहता था दिल्ली का टॉप मोस्ट गैंगेस्टर, एक गलती से पहुंच गया जेल

Thu, 21 Jun 2018 09:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो गोली चलाकर रंगदारी मांगता था। पुलिस की मानें तो आरोपी गैंग बनाकर दिल्ली का टॉप मोस्ट बदमाश बनना चाहता था। आरोपी की पहचान नकुल घुम्मनहेड़ा (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। द्वारका जिला पुलिस नकुल से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। द्वारका जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नकुल ने छाप सिंह को कॉल कर उससे रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


मना करने पर 22 मई को नकुल व उसके साथियों ने छाप सिंह के घर पर धावा बोल दिया था। पथराव करने के अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे लेकिन पीड़ित ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। स्थानीय पुलिस के अलावा जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घुम्मनहेड़ा में किसी से मिलने आने वाला है। 

जिस पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया। आरोपी के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया उसे नशे की लत है। छोटी-छोटी बातों पर वह गोली चलाने से नहीं चूकता। 2014 में उसने बाबा हरिदास नगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने लोगों से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में छाप सिंह से रुपये मांगे गए थे। मना करने पर उस पर हमला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें