आर्यनगर में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्यनगर में शराब पीकर कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे हैं।
पुलिस ने फौरन मौके पर जाकर हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया। मतदान को देखते हुए पुलिस सतर्क है और हर छोटी से छोटी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।