हंगामा करते हुए कावड़िए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मोती नगर से नजफगढ़ के रास्ते में पड़ने वाले सभी नौ कांवड़ शिविरों की पड़ताल की। वहां सीसीटीवी फुटेज में राहुल की फुटेज मिली। बृहस्पतिवार शाम को एक टीम ने राुहल को उत्तम नगर-आनंद विहार स्थित गुरप्रीत नगर से दबोच लिया।
राहुल ने बताया कि उस दिन हंगामे के दौरान एक कांवड़ियों के हाथ में कार का कांच लगने से खून निकलने के बाद हंगामा हुआ था। सभी को लगा था कि कांवड़िए को ज्यादा चोट लग गई है। वारदात मंगलवार शाम करीब 5.38 बजे मोती नगर मेट्रो स्टेशन, तांग स्टैंड के पास हुई।
ग्रे कलर की आई-10 कार में युवक-युवती सवार थे। युवती कार चला रही थी। इस बीच एक कांवड़िए से कार टच हो गई, जिसके बाद हंगामा हुआ। बवाल के बीच गुस्साए कांवड़ियों ने आई-10 कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।