फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों के उत्पीड़न से परेशान ठेकेदार ने जहर खाया

Fri, 08 Aug 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर के निवाड़ी में बृहस्पतिवार शाम सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर एक ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि सूदखोरों ने रुपये नहीं देने पर ठेकेदार के साथ बुधवार को मारपीट की थी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना से जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

निवाड़ी पुलिस ने बताया कि धौलड़ी निवासी रामौतार निवाड़ी क्षेत्र में आम के बाग के ठेके लेता है। उसने बाग स्वामियों का पैसा चुकाने के लिए निवाड़ी के कुछ सूदखोरों से मोटे ब्याज पर रुपये उधार लिए थे।

काफी समय से सूदखोर उस पर मय ब्याज के पैसे देने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी के चलते बुधवार शाम को सूदखोरों ने निवाड़ी में उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर रामौैतार ने बृहस्पतिवार शाम निवाड़ी में जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालात बिगड़ने पर परिजन उसे मोदीनगर स्थित निजी अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। एसओ का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें