फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती के लिए लूटते थे बाइक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने बाइक लूटकर भाग रहे दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक को बेचने वाले को भी दबोचकर उससे 11 बाइक बरामद की हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया है कि मौज मस्ती के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों आरोपियों रोहित और जीतेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम एन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर उससे बाइक लूट ली है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता मंगोलपुरी निवासी राहुल और उसका दोस्त उत्तम नगर निवासी श्याम मिला। राहुल के हाथ पर चाकू के जख्म थे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाश एबी एक्सटेंशन रोड की ओर भागे हैं। पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और दो बदमाशों को दबोच लिया। 

उनकी पहचान मंगोलपुरी निवासी रोहित( 20) और किराड़ी निवासी जीतेंद्र के रूप में हुई। जीतेंद्र गैंग का सरगना है। बदमाशों के पास से पुलिस ने पीड़ित की बाइक बरामद कर ली। 

चोरी करने के बाद बाइक को सुल्तापुरी निवासी कुणाल (21) को सौंप देता था। जो वाहनों को बेचता था। पुलिस ने उनके निशानदेही पर कुणाल को गिरफ्तार कर 10 बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ मेें बदमाशों के निशानदेही पर और भी बाइकें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें