फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में बहस करने पर खूब चली बोतलें, बाउंसरों ने कारोबारियों को जमकर पीटा

Sat, 02 Jul 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बार में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके के एक बार कम रेस्टोरेंट में पहुंचे पांच कारोबारी दोस्तों का वेटर के साथ खाना मांगने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि वेटर ने अपने साथी बाउंसरों को बुला लिया और पांचों के साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बीयर की बोतलों से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खजूरी निवासी शीशा कारोबारी हिमांशु शुक्ला (33) दोस्तों ऋषि, रवि, किशन कुमार और गयानंद के साथ सीबीडी ग्राउंड स्थित आदित्य मॉल में मौजूद बारशाला नामक बार में शुक्रवार रात को पार्टी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना मांगने पर हुआ था विवाद

पु‌लिस - फोटो : file photo
हिमांशु के सभी दोस्त भी कारोबारी हैं। बताया गया है कि वेटर से खाना मांगने पर उनका विवाद हो गया, मामले की शिकायत मैनेजर से कर दी गई। जिसके बाद सब कुछ शांत हो गया। 

पीड़ितों का कहना है कि कुछ देर बाद वेटर के साथ आधा दर्जन से अधिक बाउंसर वहां पहुंचे, आते ही उन्होंने गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बार की कुर्सियां उठाकर कारोबारियों पर दे मारी।

इसके अलावा बीयर की बोतलों से उनके सिर पर हमला किया गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, पुलिस के आते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद मे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की
तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें