फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को बंधक बना ज्वेलरी और पिस्टल लूटी

Thu, 25 Sep 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बदमाशों ने फ्लैक्स कारोबारी कोउन्हीं के आफिस में बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लाखों की डायमंड-सोने की ज्वेलरी, लाइसेंसी पिस्टल और 25 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात हापुड़ रोड के पास मुकुंदनगर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई। बदमाश कारोबारी को कुर्सी पर बांधकर पैदल भागने लगे। कारोबारी ने बंधनमुक्त होकर करीब एक किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया।

लोगों और पुलिस की मदद से तीन संदिग्ध बदमाशों को दबोच लिया गया, जिनमें एक बदमाश निकला और दो बेकुसूर। पूछताछ के बाद दो को छोड़ दिया गया, जबकि बिलाल निवासी नाहल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके तीन साथी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


संजयनगर सेक्टर-23 निवासी हरिओम गिरी मुकुंदनगर में दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से फ्लैक्स का थोक कारोबार करते हैं। बराबर में ही इनका गोदाम है। इनके यहां चार कर्मचारी हैं।

हरिओम ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह ऑफिस में अकेले थे। अंगोछा गले में डाले एक युवक उनके ऑफिस में दाखिल हुआ और बोला कि डासना वाला लड़का (कर्मचारी) आज आया है?

इससे पहले कि वे जवाब देते उसके तीन और साथी अंगोछा लपेटे ऑफिस में घुस आए। चारों ने तमंचे तान दिए। एक बदमाश ने दराज में रखी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद हीरे और सोने की चार अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, मोबाइल और 25 हजार रुपये लूट लिए।

कारोबारी ने बताया कि बदमाश करीब दस मिनट तक ऑफिस में रहे। इस दौरान ऑफिस और गोदाम में काम करने वाले चारों कर्मचारी अलग-अलग कामों से बाहर गए हुए थे।

बदमाश उनके हाथ-पैर अंगोछे से, मुंह रुमाल से और पेट रस्सी से बांधकर भाग निकले। पैर और हाथ ज्यादा मजबूती से बंधे न होने के कारण उन्होंने खुद को बंधनमुक्त किया और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ लगा दी।

इस दौरान आसपास के लोग भी बदमाशों को पकड़ने दौड़े। सूचना पर नगर कोतवाली और सिहानी गेट पुलिस भी आ गई। कारोबारी और भीड़ की मदद से एक बदमाश को सिहानी गेट और दो संदिग्धों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।

एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस और भीड़ द्वारा पकड़े गए युवक बेकुसूर निकले, उन्हें छोड़ दिया गया।

नौवीं का छात्र निकला लुटेरा
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकड़ा गया बिलाल एसी की दुकान पर काम करता है। वह नौंवी क्लास में पढ़ भी रहा है। उसने देर से पढ़ाई शुरू की है। पुलिस जांच में उसकी उम्र 18 वर्ष आई है। उससे लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। इसके भागे हुए साथियों में दो नाहल के हैं और एक मसूरी का।
विज्ञापन


कई दिन से कर रहे थे रेकी
पुलिस के हत्थे चढ़े बिलाल ने बताया कि वे कई दिन से रेकी कर रहे थे। कर्मचारियों के जाने पर अकेला पाकर कारोबारी को दबोच लिया और वारदात की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें