फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मी को लूटा 

Tue, 18 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाईपास रोड पर बड़ौली पुल के पास स्थित नवीन फ्यूल पेट्रोल पंप के असिस्टेंट मैनेजर जीतेंद्र को हथियारबंद बदमाशों ने पीट कर 1.52 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


रविवार रात 9:40 बजे हुई वारदात में जीतेंद्र की आवाज सुन जब पंपकर्मी दौड़े तो बदमाशों ने गोली चला दी। बदमाश बड़ौली पुलिया से होते हुए भाग निकले। सेंट्रल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

दिल्ली के पंडारा रोड निवासी संजीव डांगी के नवीन ग्रुप के नाम से पेट्रोल पंप हैं। कुछ माह पहले ही उन्होंने बड़ौली पुल के पास नवीन फ्यूल के नाम से भारत पेट्रोलियम का पंप खोला है।
विज्ञापन


पंप प्रबंधन के लिए उन्होंने सड़क पार सामने ही छोटा सा कार्यालय बना रखा है। रविवार रात 9:40 मिनट पर पंप का असिस्टेंट मैनेजर जितेंद्र दिन की पाली की बिक्री के 1.52 लाख रुपये झोले में रख कर सामने स्थित कार्यालय पैदल ही जा रहा था।

कार्यालय के बाहर पहुंचा था कि बड़ौली पुलिया की तरफ से  दो नकाबपोश युवक आए, दोनों ने उन्हें लात मार कर गिरा दिया। इसमें उनकी जेब में रखा मोबाइल जमीन पर गिर पड़ा। एक बदमाश ने उनका मोबाइल झपटा तो दूसरे ने उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया।

इस दौरान बल्लभगढ़ की ओर से एक बाइक सवार मौके पर पहुंच गया। जितेंद्र मदद के लिए चिल्लाए तो पंप पर काम कर रहे तीन युवक उनकी तरफ दौड़े, इस पर एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी।

गोली चलते ही सब बचाव में इधर उधर हो गए, इतने में दोनों बदमाश तीसरे की बाइक पर सवार होकर बड़ौली पुलिया की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पंपकर्मियों ने कार से उनका पीछा किया लेकिन पुलिया पर सामने से बड़ा वाहन आने की वजह से उन्हें रुकना पड़ा और बदमाश आंखों से ओझल हो गए।

एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि जितेंद्र मूल रूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है, उसकी शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें भी लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें