फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने के लिए बना नकली फिल्म प्रोड्यूसर, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
पंजाब के एक किसान को अमेरिका जाने की ऐसी धुन सवार हुई कि वह दलालों की मदद से फर्जी फिल्म निर्माता बन गया। एजेंट ने 20 लाख रुपये में उसे विदेश भेजवाने की बात की। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में जब वह एक एजेंट के साथ इंटरव्यू के लिए पहुंचा तो उसकी पोल खुल गई। दूतावास के अधिकारियों से किसान ने आइफा अवॉर्ड में हिस्सा लेने जाने की बात की थी। मामले की सूचना अपराध शाखा को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दौलतपुर गिल, भुंगा, होशियारपुर निवासी अमरीक सिंह (39) व एजेंट गुरुमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा को मुंबई में बैठे सलीम खान नामक एक और एजेंट की तलाश है। पुलिस की मानें तो दोनों एजेंट ने 20 लाख रुपये में उसे विदेश भिजवाने का ठेका लिया था। अपराध शाखा मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।    
  
पुलिस के मुताबिक अमरीक सिंह परिवार के साथ होशियारपुर पंजाब में रहता है। अमरीक किसान है। अमरीक सिंह की चाहत थी कि वह अमेरिका जाए। इसके लिए उसने स्थानीय एजेंट गुरुमुख सिंह से संपर्क किया। गुरुमुख ने मुंबई में बैठे सलीम खान नामक एजेंट से संपर्क कर अमरीक की बात की। 
विज्ञापन


दोनों ने बातचीत कर 20 लाख रुपये में अमेरिका का वीजा दिलवाने के लिए कहा। अमरीक इसके लिए तैयार भी हो गया। दोनों अमरीक को बताया कि उसे फिल्म व मीडिया प्रोड्यूसर बनाकर भेजा जाएगा। इसके लिए दोनों ने कई फिल्मों व शो में प्रोड्यूसर बनाकर उसका नाम डाल दिया। उसके नाम से एक नकली कंपनी बनाकर उसका फर्जी आयकर रिटर्न भी दिखा दिया गया।   
   
संबंधित सारे कागजात अमेरिकी दूतावास में जमा करा दिए गए। 30 जून को अमरीक को इंटरव्यू के लिए दूतावास में बुलाया गया। गुरुमुख सिंह भी उसके साथ वहां पहुंचा। इधर इंटरव्यू के दौरान सारे कागजात देखने के बाद जब अमरीक से पूछताछ की गई कि वह अमेरिका क्यों जा रहा है तो उसने बताया कि वह आइफा अवॉर्ड में हिस्सा लेने जा रहा है।

पूछताछ के दौरान अमरीक घबरा गया। शक होने पर छानबीन की गई तो सारा मामला सामने आ गया। खुद अमरीक ने भी सारा सच दूतावास कर्मियों को बता दिया। मामले की सूचना अपराध शाखा को दी गई। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। अब सलीम खान की तलाश की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें