फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज अधूरे होने पर पंधेर की रिहाई अटकी

Tue, 26 Aug 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी और खूनी कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर के दस्तावेज पूरे न होने के कारण सोमवार को भी उसका रिहाई परवाना जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कोर्ट अब आगामी एक-दो दिन में दस्तावेज पूरे होने और जमानतियों के पेश होने पर रिहाई परवाना जारी कर सकती है।

बता दें कि 30 दिसंबर 2006 से डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर को करीब एक पखवाडे़ पूर्व इलाहाबाद  हाईकोर्ट से सभी पांच मामलों में जमानत दे दी थी।

सीबीआई न्यायाधीश एके गुप्ता ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को प्रत्येक मामले में पांच-पांच लाख के दो-दो जमानती पेश करने का आदेश दिया था।

पंधेर के परिजनों की ओर से बेलबांड पेश किए जाने के बाद कोर्ट ने इन दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज दिया था। पता चला है कि सत्यापन के दस्तावेज अभी पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें