हत्यारे ने एक युवक को मारने के लिए पहले उसका सिर भारी पत्थर से कुचल दिया और फिर बाद में पहचान छुपाने को उसका चेहरा बुरी तरह जला दिया। घटना दिल्ली के अंबेडकरनगर के जहांपनाह जंगल की है।
मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एम्स में रखवा दिया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह एक युवक जब जहांपनाह जंगल में शौच के लिए गया तो उसने युवक का जला हुआ शव देखा।
शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने खा लिया था
file photo
- फोटो : अमर उजाला
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के सिर को पत्थर से कुचला हुआ था और चेहरा पूरा जला हुआ था। शव एक-दो दिन पुराना ही बताया जा रहा है। शव को देखने से लग रहा था कि शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने खा लिया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां युवक का शव मिला है वह जंगल का एरिया है और वहां लाइट आदि नहीं है। ऐसे में लगता है कि आरोपियों ने अंधेरे व सुनसान जगह का फायदा उठाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास की थाना पुलिस को पहचान के लिए सूचना दे दी है। पोस्टर भी छपवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में पहली भी कई शव मिल चुकेहैं।