फ्लैट के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सुशांतलोक थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पश्चिम विहार दिल्ली निवासी दीपक गोयल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि साल भर पहले सुरेश महाजन से गुडग़ांव में एक फ्लैट के लिए बातचीत हुई थी। सौदा तय होने पर पीड़ित ने आरोपी को करार के बाद 40 लाख रुपये दे दिए थे।
पीड़ित का कहना है जब प्लैट देने की बात आई तो आरोपी आजकल में टालता रहा। बाद में पता चला कि जिस फ्लैट का सौदा हुआ है,वह आरोपी का नहीं है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच पर रविवार को आरोपी सुरेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी पश्चिम विहार दिल्ली का रहने वाला है और फ्लैट का सौदा गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ था। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपी के दिये गए पते पर छापेमारी कर चुकी है मगर वह वहां पर नहीं मिला ।