फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 45 में रहने वाले व्यक्ति के साथ ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने कंपनी के नाम धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजय कुमार जोशी सेक्टर-45 में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि पिछले साल उन्होंने एक कंपनी से ऑनलाइन स्मार्ट फोन का ऑर्डर किया था। 

इसके लिए उन्होंने करीब 21.5 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। ऑर्डर व पेमेंट करने के बाद अभी तक उन्हें फोन नहीं मिला। आर्डर रिसीव नहीं होने पर उन्होंने कंपनी में शिकायत करते हुए अपने पैसे मांगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने न तो फोन दिया और न ही उनके अकाउंट में पैसे ही दिए जा रहे हैं। साइबर सेल व आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने कंपनी के नाम पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें