फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया

Wed, 28 Sep 2016 12:11 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने दो युवकों पर बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि उसके ही गांव निवासी दो युवक लला शुक्ला व धीरू चतुर्वेदी दो दिन पहले उसके घर आए। उसके पति की तबियत खराब होने की जानकारी देकर साथ चलने को कहा। वह उनके साथ चल दी। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसे बंधक बना लिया। रात लगभग दस बजे गांव के पास ही खेतों में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद लोगों के खिलाफ धारा 376 आईपीसी में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें एक आरोपी लला शुक्ला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस संबं में कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। वहीं इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें