फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद के पहनावे को लेकर किए थे कमेंट, एक हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृतक जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-मथुरा ईएमयू में सीट को लेकर जुनैद (15) की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पलवल निवासी रमेश बताया जा रहा है। हालांकि, जीआरपी पकड़े गए आरोपी की पहचान का खुलासा करने से मना कर रही है। 
विज्ञापन

      
पिता जलालुद्दीन ने बताया कि हमलावर बार-बार उनके बेटों की लिवास पर टिप्पणी कर रहे थे। एक हमलावर ने टोपी लेकर हवा में उछाली और पैरों तले रौंद दी। घर आकर उनके बेटे हाशिम ने बताया कि हमलावर नशे में लग रहे थे। पिता मीडिया में आ रही बीफ की अफवाहों को लेकर परेशान दिखाई दिए। वहीं, जुनैद की मां सायरा ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। 

पुलिस अधीक्षक कमलदीप ने बताया कि आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें पलवल, असावटी, होडल आदि क्षेत्रों में 30 स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दर्ज मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। ऐसे में पुलिस पहले उनकी तलाश कर रही है, उनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जाएगा।       

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शनिवार को मृतक के भाई हाशिम को शिनाख्त के लिए बुलाया। शिनाख्त परेड के दौरान हाशिम ने आरोपी की पहचान कर ली, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

ईएमयू में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

junaid murder
​पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश निवासी कैलाश नगर (पलवल) के रूप में हुई है। रमेश बल्लभगढ़ स्थित एक फैक्ट्ररी में काम करता है। हालांकि, जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि वह मुख्य आरोपी नहीं है, लेकिन पूछताछ के आधार पर जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेनों की अधिकारियों ने सुरक्षा समीक्षा करना शुरू कर दिया है। बल्लभगढ़ से असावटी के बीच घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। ऐसे में अधिकारी अपने अपने स्तर पर सुरक्षा प्रयासों में तेजी ला रहे हैं।

एसपी रेलवे कमल दीप गोयल ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पलवल व फरीदाबाद के बीच रेलवे पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें उन ट्रेनों में मौजूद रहेंगी, जिनमें भीड़ अधिक होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें