फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी शिकंजे में फंसा एक और बिल्डर, शिकायत दर्ज

Thu, 11 May 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में एसआरएस ग्रुप के बाद अब बिल्डर पर भी कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। समय न पजेंशन न देने और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में निवेशकों ने फैरस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरेंद्र सेठ व आशीष सेठ के खिलाफ पर भूपानी थाने में  मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


निवेशक हितेश जिंदल के मुताबिक फैरस बिल्डर ने सेक्टर 89 में फैरस सिटी और फैरस ब्रेविली होम के नाम से 2006 में फ्लैट बुक करने शुरू किए थे। लेकिन 11 साल बाद भी निवेशक आशियाने की तलाश में है। फैरस और त्रिवेणी ने एक साथ मिलकर इस साइट पर काम शुरु किया था।

लेकिन बाद में त्रिवेणी इससे अलग हो गया जबकि बिल्डिंग को बनाने का लाइसेंस त्रिवेणी बिल्डर के पास था। त्रिवेणी बिल्डर पर ग्राहको से ठगी के कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ थाना भूपानी महेश कुमार ने बताया कि फैरस सिटी के निवेशकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें