फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली, एक साथी फरार

Sun, 11 Aug 2019 03:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कविनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। पहचान करने में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। पहले उसे 50 हजार का इनामी बताया गया। बाद में वह 15 हजार का इनामी निकला। 

विज्ञापन


एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी है। जबकि लोनी निवासी अंबरीश फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से लूटी गई बाइक, पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे गोविंदपुरम में चौकी प्रभारी मनीष चौहान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो संग्दिधों को रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठे आरोपी धर्मेंद्र ने फायरिंग कर दी।

मधुबन बापूधाम में पुलिस ने डबल टंकी के पास दोनों को घेर लिया। आरोपी ने घिरता देख पुलिस पर फिर से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली धर्मेंद्र के पैर में जा लगी। वहीं अंबरीश बाइक छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ लूट, चोरी व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। 13 सितंबर 2017 को एडीजी मेरठ जोन की ओर से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र में डकैती के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी था। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 50 हजार रुपये के इनाम घोषित करने की फाइल भेजी गई थी, लेकिन इनाम घोषित हुआ है या नहीं इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें