फेस-3 इलाके की एक कॉलोनी में सो रही डेढ़ वर्ष की बच्ची को उठा कर कुछ दूर ले जाया गया और वहां बच्ची के साथ रेप कर आरोपी फरार हो गया। मां की नींद खुलने पर उसे बच्ची गायब मिली। उसने पति को इसकी जानकारी दी।
दोनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। बच्ची हिंडन नदी के किनारे खून से लथपथ रोती हुई मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार के सभी सदस्य मंगलवार रात घर में सो रहे थे। रात को बिजली चली गई। इस कारण महिला डेढ़ साल की बच्ची को लेकर घर के बाहर सोने चली गई। रात दो बजे महिला की नींद खुली। उसने देखा बच्ची गायब थी।