फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर लूटी फार्च्यूनर, हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात

Mon, 27 Jun 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
थाना डीएलएफ फेज दो अंतर्गत भोगलविला के पास हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली के एक व्यवसायी से उसकी फार्च्यूनर कार लूट ली। घटना के समय व्यवसायी कार में चालक को छोड़कर नजदीक ही प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में गया था। मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के कीर्ति नगर में रहने वाले व्यवसायी नीरज अपने चालक राजेंद्र के साथ फार्च्यूनर कार में सवार होकर शनिवार शाम गुड़गांव के डीएलएफ क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर से मिलने के लिए आए थे।

वह चालक व कार को भोगल विला के पास छोड़कर पैदल ही प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चले गए। चालक राजेंद्र भी गाड़ी का सीसा खोल कर उनके आने की इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और चालक को पिस्तौल दिखाते हुए काबू कर लिया। इसके बाद बदमाश राजेंद्र को एनएच-8 पर शंकर चौक के नजदीक नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद चालक ने मामले की जानकारी अपने मालिक नीरज को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस के अलावा मामले की जांच में अपराधा शाखा के अधिकारी भी जुट गए हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें