फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का पता न बताने पर किया महिला पर हमला, उस्तरे से काट दी नाक

Tue, 19 Jul 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
दनकौर कस्बे में बेटे का पता न बताने पर सोमवार दोपहर आरोपी पड़ोसियों ने महिला पर उस्तरे से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके चेहरे और नाक पर उस्तरे से वार किए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा निवासी पप्पू ने बताया कि सोमवार दोपहर वह और उसका बेटा घर से बाहर काम पर गए हुए थे।

उसी वक्त पड़ोस के ही तीन सगे भाई घर में आ गए। घर में मौजूद पत्नी प्रवीन से बेटे के बारे में पूछने लगे। पत्नी के बेटे के बारे में न बताने पर तीनों उससे गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों का शोर सुनकर फरार हुए आरोपी

पुलिस - फोटो : Demo Pic
विरोध करने पर एक आरोपी ने उसकी पत्नी पर उस्तरा से हमला कर दिया। उस्तरा महिला की नाक पर जा लगा। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गई।

घायल महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने महिला घायल अवस्था में महिला को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस का कहना है कि उधारी के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें