लाजपत नगर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला रानी आहूजा (62) की हत्या और लूटपाट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के पूर्व कर्मचारी कमलेश उर्फ कमल (21) को यूपी के बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नगद व ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कमलेश गांव रामपुर, बाराबंकी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
वह अशोक आहूजा की सेंट्रल मार्केट पर स्थित दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। छुट्टी नहीं दिए जाने के कारण वह नौकरी छोड़कर चला गया था।