फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण हटाने गए अधिकारियों को बनाया बंधक

Wed, 25 Dec 2013 10:31 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध कब्जा तोड़ने गए निगम अधिकारियों को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत अशोक कुमार और भवन निरीक्षक जगदीश कुमार ने शिकायत में कहा कि 18 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उनकी टीम एनआईटी-एक में चल रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई थी।
विज्ञापन


हेमंत कुमार नामक व्यक्ति यहां पर चार जगह अवैध निर्माण करा रहा था। जब निगम अधिकारियों ने हेमंत से काम बंद करने के लिए कहा तो वह बदतमीजी करने लगा।

इतना ही नहीं हेमंत और उसके साथियों ने निगम अधिकारियों का घेराव कर उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

निगम अधिकारी बड़ी मुश्किल से मौके से भागने में कामयाब हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें