थाना बनूड़ पुलिस ने अरबों के ड्रग्स रैकेट के आरोपी जगदीश भोला और अन्य आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें छह जनवरी, 2014 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भोला ने पत्रकारों से बातचीत में फिर दोहराया कि इस साजिश के पीछे अकाली दल के तीन कैबिनेट मंत्रियों का हाथ है। जिनके नाम वह सीबीआई को बताएगा।
भोला ने कहा कि उस पर काफी दबाव है, इसलिए वह अकाली नेताओं के नाम सिर्फ सीबीआई को ही बताएगा। भोला के वकील गोपाल सिंह ने कहा कि वे इस केस में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इसके लिए वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे।
भोला के साथ अन्य आरोपियों बिट्टू औलख, बलजिंदर सिंह सोनू, सतिंदर सिंह धामा और बलजीत सिंह को भी अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपियों को छह जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।