फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम मंडल की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) के वाणिज्य लेखाकार राजपाल को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी डीएचबीवीएन के मारुति सब डिवीजन सेक्टर-18 में कार्यरत है।
विज्ञापन


आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए टीम का नेतृत्व ब्यूरो के निरीक्षक सत्यप्रकाश व डयूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओं गुरुग्राम ऋषि दांगी कर रहे थे। ब्यूरों प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम के गांव सिरहौल निवासी जगमोहन ने राज्य चौकसी ब्यूरो के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी कि उसके मकान में लगे हुए जले मीटर को बदलने व प्रस्तावित जुर्मानें को कम करने की एवज में आरोपी उससे 18 हजार रुपये के रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर ब्यूरो की टीम द्वारा जाल बिछाकर रिश्वत मांगने वाले राजपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से अभी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें