फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटकर फेसबुक अकाउंट से भेजे अश्लील मैसेज

Sun, 19 Apr 2015 07:40 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से बदमाशों ने मोबाइल लिया और उसके फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को अश्लील मैसेज भेज दिए। दोस्तों ने फोन कर युवती को इसकी जानकारी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी युवती दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ऑफिस से घर लौट रही थीं। वैशाली मेट्रो स्टेशन से ऑटो से वह वसुंधरा रेड लाइट पहुंची।

इसके बाद पैदल ही घर जा रही थी। गोल चक्कर के पास वह मोबाइल पर किसी से बात करने लगी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से मोबाइल झपट लिया और भाग गए।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था और पीछे बैठे बदमाश ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। शिकायत लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फेसबुक दोस्तों को किए गए अश्लील मैसेज
युवती घर लौटी ही थी कि उनके दोस्तों ने उनके घर के नंबर पर कॉल कर पूछा कि वह फेसबुक पर अश्लील मैसेज क्यों कर रही हैं। इसके बाद उन्हाेंने फोन छीने जाने की बात उन्हें बताई। युवती का मोबाइल देर रात तक ऑन रहा।

हालांकि उन्होंने तुरंत फेसबुक का पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर एसएमएस किया कि पुलिस से शिकायत कर दी है। जल्द ही तुम्हें पकड़ लिया जाएगा।

इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। हालांकि वॉट्सएप लॉक होने के कारण बदमाश उसका दुरुपयोग नहीं कर सके। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

पर्सनल अकाउंट को करें लॉक
एसएचओ ने बताया कि अगर लोग अपने मोबाइल से फेसबुक, वॉट्सएप और अन्य पर्सनल अकाउंट खोलते हैं तो उन पर पासवर्ड लगाकर रखें। जिससे कोई भी अन्य व्यक्ति उसका दुरुपयोग न कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें