बाबा हरिदास नगर में स्कूल वैन के चालक ने नर्सरी की छात्रा के साथ वैन में दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी ने सुनसान जगह पर वैन रोककर घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर मासूम की तबीयत बिगड़ी, तो घटना का पता चला।
बच्ची को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी वैन चालक पवन कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बच्ची को देखने अस्पताल पहुंचीं।
उन्होंने परिजनों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची परिवार के साथ बाहरी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में रहती है। वह इलाके के ही एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है।