फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी को दबोचा

Mon, 24 Aug 2020 12:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • जिगोलो सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार
  • पिछले करीब दो सालों से महिला चला रही जिगोलो सर्विस का फर्जी रैकेट, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिगोलो सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले एक महिला व उसके साथी को उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान द्वारका निवासी सिमपी उर्फ सिमरन (33) और इसके पार्टनर मादीपुर निवासी तरुण कुमार (35) के रूप में हुई है। शास्त्री पार्क निवासी एक युवक से सिमरन ने साढ़े पांच लाख रुपये ठगे थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पिछले करीब दो सालों से सिमरन ठगी का धंधा कर रही है। पुलिस पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 23 जून को शास्त्री पार्क थाने में एक युवक ने जिगोलो सर्विस के नाम पर अपने साथ साढ़े पांच लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। युवक ने बताया कि एक महिला ने उससे सोशल मीडिया के जरिये पहले दोस्ती की। बाद में उसे जिगोलो सर्विस के नाम पर काम दिलवाने का झांसा देकर ठग लिया। रुपये एंठने के बाद महिला ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस जनकपुरी उनके दफ्तर तक पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों को वहां से दबोच लिया। सिमरन ने बताया कि वह शादीशुदा है, उसके यहां एक बच्चे भी है। वहीं तरुण भी शादीशुदा है। दोनों दोस्त हैं। पिछले करीब दो सालों से सिमरन जिगोलो के नाम पर ठगी करने का धंधा कर रही थी। फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से वह युवकों को अपने जाल में फंसाती। इसके बाद उन्हें जिगोलो बनाकर मोटी कमाई का लालच दिलाकर रुपये एंठ लेती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला पहले एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। अब उसका खुद का मकान है। मकान उसने ठगी की रकम से खरीदा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें