फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद नोएडा की युवती को हाईवे किनारे फेंककर भागे कार सवार

Wed, 10 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप की वारदात से पुलिस उबर भी नहीं पाई थी कि मंगलवार दोपहर कुछ कार सवार लोग नोएडा की एक युवती को हाईवे पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। 
विज्ञापन


बदहवास हालत में युवती ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप के बाद युवती के फेंके जाने की सूचना ने पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए। युवती से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उसे नोएडा से लेकर आए और केस को लेकर कार में फैसले का दबाव बनाने लगे।

बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली युवती नोएडा के एक बड़े मॉल में काम करती है। 
विज्ञापन

कार में जान से मारने की धमकी देकर बना रहे थे दबाव

rape demo
युवती नोएडा के ही सेक्टर-82 स्थित एक पीजी में रहती है। इसी दौरान अनूपशहर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी पारस तोमर पुत्र सुभाष ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने नोएडा के सेक्टर-49 में पारस तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नौ मई को आरोपी पारस तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

तब से वह जेल में है। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह पारस का पिता सुभाष, फूफा नरेश, चाचा प्रमोद खनौदा और एक अज्ञात व्यक्ति अल्टो गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचे। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का कराया मेडिकल

rape
आरोपियों ने युवती को कार में बैठाया और समझौते का दबाव बनाने लगे। युवती ने आरोपियों से कहा कि यदि पारस शादी के लिए तैयार है तो वह समझौता कर लेगी। 

आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने कार में ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बुलंदशहर स्थित मॉल के निकट छोड़कर भाग गए। 

आरोपी युवती के परिचित हैं। युवती से अपने साथ रेप की वारदात से इंकार किया है। आरोपियों ने कार में उसे धमकी दी और मॉल के निकट छोड़कर चले
गए। युवती की तहरीर पर सुभाष, नरेश, प्रमोद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ.
धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें