बुलंदशहर रेप कांड के मुख्य आरोपी सलीम व उसका गैंग अरसे से पुलिस को छकाता रहा है। किसी भी जिले में वारदात होने के बाद संबंधित जिले की पुलिस छापेमारी करती, लेकिन हर बार वह बच निकला।
सलीम के साथ ही परवेज, जुबेर का कुनबा जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के रामपुर बिनौरी में रहता है। जोगिन डेरा बस्ती ने पहचाने जाने वाले इस कुनबे के खिलाफ कन्नौज में एक भी मामला दर्ज नहीं है, लेकिन अंबेडकर नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, कासगंज सहित विभिन्न जिलों में कई जघन्नय अपराध दर्ज हैं।
अभी तक इनकी कभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इन्हें कथित रूप से बांग्लादेशी भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्ष 2012 में इनके डेरे पर छापेमारी हुई थी, उस वक्त भी डेरे के सभी पुरुष भाग निकले थे।
बुलंदशहर रेप कांड में दबोचे गए मुख्य आरोपी सलीम का कुनबा कथिततौर पर बांग्लादेश से आया और रामपुर बिनौरा गांव में जोगिन डेरा बस्ती बनाकर रखने लगा।
इन सभी पर अंबेडकर जिले के थाना अकबरपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, फतेहपुर सदर कोतवाली, कासगंज जिले के थानों में एक दर्जन से अधिक हत्या, डकैती व रोड होल्डअप के मुकदमे दर्ज हैं।