फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी, नेपाली युवती के साथ दुष्कर्म कर होंठ और कान काटे

Mon, 28 Dec 2020 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
  • प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी
  • शव को जंगली जानवरों ने नोचा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटला मुबारकपुर (केएमपुर) में नेपाली युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। त्यागराज स्टेडियम के पास जंगल में दुष्कर्म करने के बाद युवती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी ने मुंह से युवती के होंठ व कान को काटकर अलग कर दिया था। आरोपी ने इंसानियत की सारे हदें पार कर दीं. उसने युवती के प्राइवेट अंग में लकड़ी डाल दी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कई दिनों से पर्दा डाल रही थी।

विज्ञापन


प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेपाली युवती (29) का शव त्यागराज स्टेडियम के पास स्थित जंगल में 19 दिसंबर को मिला था। युवती के शव को जंगली जानवरों ने नोच लिया था। जंगल में गए एक व्यक्ति ने इसकी सूचना दी थी। युवती का कान व होंठ अलग कटा पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवायाया था, जिसमें पता चला कि युवती के प्राइवेट अंग में लकड़ी थी। हालांकि, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक-दो दिन में मिलने वाली है। पुलिस ने विसरा को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मृतका अपने जानकारों के साथ कोटला मुबारकपुर इलाके में रहती थी।

जंगल में किया दुष्कर्म

कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अजय नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने वारदात के समय बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। युवती उसे स्टेडियम के पास घूमती मिल गई थी। वह युवती को खींचकर जंगल में ले गया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया आरोपी

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम वर्मा के अनुसार आरोपी अजय का पर्स मौके पर ही गिर गया था। पुलिस को पर्स मौके पर मिल गया था। इस पर्स में मिले फोटो व मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी अजय को कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें