फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा हुआ तो नाइजीरियाई युवक को तीसरी मंजिल से फेंका

Thu, 31 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके में मंगलवार देर रात झगड़े के दौरान एक नाइजीरियाई युवक को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के समय युवक के साथ मौजूद उसकी नाइजीरियाई महिला मित्र के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला मित्र ने नाइजीरिया के ही पांच-छह युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया मूल का युवक बेस्ट मकान नंबर-80, कृष्णा पार्क, तिलक नगर में किराए पर रहता था। बेस्ट भारत में व्यवसाय के सिलसिले में आया हुआ था। मंगलवार रात को वह अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ बेस्ट की नाइजीरिया मूल की महिला दोस्त भी थी।

देर रात पांच-छह नाइजीरियाई युवक बेस्ट से मिलने उसके पास आए थे। किसी बात पर उनका बेस्ट से झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद उन्होंने बेस्ट को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला मित्र उसे लेकर डीडीयू अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान बेस्ट की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें