पश्चिम जिला के दो अलग-अलग जगहों पर दो नाइजीरिया मूल के युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उत्तम नगर में भारतीय मूल की लड़की ने नाइजीरिया के युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया।
वहीं, तिलक नगर में नाइजीरिया की ही युवती ने अपने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता मूलत: तमिलनाडू की रहने वाली है।
उसने शिकायत में बताया कि ऑफिस में काम करने वाली लड़की ने उसकी मुलाकात 32 वर्षीय ईकेचुक्का गस्टीन नवंकवो से करवाई। उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद वह तमिलनाडू से दिल्ली आकर उत्तम नगर में युवक के साथ रहने लगी।
इस दौरान वह शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। सात माह तक रहने के बाद वह तमिलनाडू चली गई, जहां उसे पता चला कि वह गर्भवती है।