इंडियन मुजाहिद्दीन के कथित आतंकी अब्दुल सिद्धिबापा से पूछताछ के लिये एनआईए ने सात दिन का रिमांड लिया है। एनआईए ने सिद्धिबापा को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। उसे शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।
जिला अदालत ने एनआईए की अर्जी पर सुनवाई के बाद अब्दुल सिद्घिबापा से पूछताछ के लिये सात दिन का रिमांड दिया है। एनआईए ने रिमांड मांगते हुये कहा कि आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिये फंड इकट्ठा करने का आरोप है।
इस सिलसिले में उससे पूछताछ करनी है। मूल रूप से कर्नाटका निवासी सिद्धिबापा (32) को एनआईए ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश राकेश पंडित के समक्ष पेश किया। एनआईए के मुताबिक सिद्घिबापा दुबई में था।