फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 13 Oct 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक नवविवाहिता ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में विवाहिता ने सास ससुर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नांगलोई दिल्ली के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले अरविंद ने 24 फरवरी 2011 को अपनी पुत्री सोनी (22) की शादी लोनी की सोनिया नगर कॉलोनी में विकास पुत्र राजबहादुर के साथ की थी।

अरविंद का आरोप है कि उसने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक खूब दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नही थे तथा दहेज में एक लाख रुपये की मांग और कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए सोनी के साथ रोज मारपीट की जाती थी। रविवार सुबह दस बजे सोनी ने फोन पर बताया कि उसे फिर पीटा गया। इसके आधे घंटे बाद ही पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि सोनी की मौत हो गई है।

आरोप है कि पति विकास, ससुर राजबहादुर, सास रानी, ननद रेखा, चचिया ससुर शिवाजी राव एवं ननद के ससुर ने उसकी बेटी को फंदे पर लटकाया है। वहीं, ससुरालियों का कहना है कि सोनी ने खुद कमरे में बंद होकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

उन्होंने कमरे की खिड़की तोड़कर उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से मिली सुसाइड नोट में सोनी ने लिखा है कि वह पति से बहुत प्यार करती है, लेकिन सास एवं ससुर आए दिन उसको तरह तरह के ताने देकर उत्पीड़न कर रहे थे।

जिसके चलते वह आत्महत्या कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें