फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, लगा पति पर आरोप

Tue, 31 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
थाना खेड़ीपुल पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, कुकर्म और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी 17 अगस्त 2017 को गुरुग्राम निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था।
विज्ञापन


मगर शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति, सास, देवर तथा उसके पति के मौसा व मौसी उसे दहेज के लिए तंग करते व मारपीट करने लगे। आरोप है कि वे लोग दहेज में मोटरसाइकिल व नकदी की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के मौसा ने उसके साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाए व परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें