शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार की अकेली महिला सदस्य को देख पड़ोसी युवक रात में घर में कूद आया। शारीरिक छेडख़ानी से महिला की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। पड़ोसियों के जागने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर की पर्वतिय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक 27 अप्रैल को परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में शादी में जबकि ससुर नाइट ड्यूटी पर गए थे। शाम को पड़ोस में रहने वाला तस्लीम घर में आया।
महिला के हाथ पकड़कर उसने परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा, उसने बताया कि सभी शादी में गए हैं। आरोप है कि रात में तस्लीम अपने घर की छत से उस पर टॉर्च की रौशनी मारने लगा, इस पर वह कमरे के अंदर चली गईं और थोड़ी देर बाद सो गईं। देर रात तस्लीम उसके घर में कूद कर आ गया।
विज्ञापन
उसने सोती हुई महिला के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी, पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाला दंपति वहां पहुंच गया। उन्हें देख कर आरोपी भाग निकला। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।