मूल रूप से नेपाल की रहने वाली एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपने एचआईवी पॉजिटिव पति पर उसे छोडने, दहेज उत्पीडन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने कमिश्ररी की पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें पति पर दूसरा विवाह कर यह रोग फैलाने का आरोप लगाया है।
नेपाल की रहने वाली 24 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) ने पांच माह पहले महिला थाना पुलिस को बताया कि उसने असम के रहने वाले युवक से चार साल पहले विवाह किया है।
जो किसी हाईकोर्ट के वकील की कार पर चालक है। वह दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं। महिला का कहना है कि वह गर्भवती हुई तो उसके पति ने गर्भ गिरवा दिया और उसके बाद से वह उससे दूर रहने लगा।