फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव डाबरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले में ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव डाबरा निवासी राहुल की शादी लोनी के गांव गनौली में वर्ष 2014 में प्रीति के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 23 जनवरी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में पति समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पति राहुल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें