अपने ही जान के दुश्मन बन जाएं तो इंसान क्या करे। ढाबे पर बैठे मामा और भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाए जाने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के मोहाली की है।
मंगलवार सुबह वारदात अंजाम दी गई, वही आरोप लड़के के जीजा पर लग रहे हैं। सुहाना गुरुद्वारे के पास स्थित पंजाबी ढाबे पर हुई गोलीबारी में मामा और भांजा बुरी तरह घायल हो गए। एक गोली आरोपी को भी लगी है।
तिरलोक सिंह को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है। तीनों का सोहाना के आई अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
घरेलू विवाद के चलते की गई फायरिंग
मामा और भांजे पर बरसाई गोलियां
मोहाली पुलिस के एसपी परमिंदर सिंह भंडार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह घरेलू विवाद लग रहा है। वारदात की सूचना सुबह 10 बजे मिली। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े हैं।
पुलिस टीम ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को सोहाना अस्पताल भिजवाया। ढाबे पर काम करने वाले राकेश ने बताया कि वह तीनों को जानता है। करतार सिंह अचानक ढाबे के अंदर आया और उसने तिरलोक सिंह व साथ बैठे हनी सिंह पर गोलियां चलाने लगा।
इस दौरान हुई हाथापाई में आरोपी जीजा करतार सिंह को भी गोली लग गई। करतार सिंह रिश्ते में तिरलोक सिंह का जीजी है और हनी त्रिलोक सिंह का भांजा है।