फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के लिए कर दी पिता और भतीजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तुस्याना गांव में भतीजे की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पोते की हत्या होते देख उसे बचाने आए दादा की भी गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक शेखर की पत्नी ने चाचा ससुर और दो देवरों के  खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि तुस्याना गांव में रामपाल सिंह के दो बेटे श्री और जगदीश थे। कुछ दिन पहले श्री की पत्नी और मां की मौत हो गई थी। उनके बेटे शेखर के साथ रामपाल सिंह (दादा) रहने लगे थे। शेखर ने मुआवजा से मिले रुपयों से ट्रांस्पोर्ट का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

पिता का विरोध करना अच्छा नहीं लगा

दूसरी ओर रामपाल का दूसरा बेटा जगदीश शराब का आदी था और आए दिन मारपीट करता था, जिसके चलते उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो गए। नतीजतन पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जगदीश ने अपने घर को भी बेच दिया था और कुछ दिन पहले ही उसका बयाना लिया था। अब उसकी और उसके बेटों की नजर शेखर की प्रॉपर्टी पर थी। इसके लिए जगदीश और उसके बेटों ने शेखर और उसके दादा का जीना मुहाल कर रखा था।

600 वर्ग गज के एक प्लॉट को लेकर विवाद था। विवाद खत्म करने के लिए मंगलवार शाम शेखर तीन लाख रुपये लेकर गया था और अपने चाचा को दे आया। साथ ही कहा कि अब उनका कोई विवाद नहीं है। जगदीश ने रुपये ले लिए थे, लेकिन दादा ने इसका विरोध किया था। जगदीश को अपने पिता का यह विरोध अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर खुली नींद

रात करीब डेढ़ से दो बजे जगदीश और उसके बेटे सन्नी व जितेंद्र शेखर के घर गए। वहां पर शेखर को तीन गोली मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर पास में सोए दादा रामपाल उसे बचाने के भागे तो तीनों आरोपियों ने उनकी भी गला रेतकर हत्या कर दी।

सूचना पर सुबह थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक शेखर की पत्नी सरिता की तहरीर पर उसके चचिया ससुर और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह और सीओ अनूप कुमार भी पहुंचे। इसके बाद दोपहर में घटनास्थल का मुआयना करने एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह भी तुस्याना पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें