फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद हत्या, डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
28 वर्षीय महिला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद कातिलों ने पहचान छिपाने के मकसद से उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। शव को सलेमाबाद गांव में ईख के खेत में फेंक दी। आशंका है कि हत्या से पहले महिला से रेप किया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश दो दिन पुरानी लग रही है और किसी जानवर ने मुंह का मांस भी नोचा हुआ है।
विज्ञापन


अज्ञात महिला की लाश सलेमाबाद निवासी हरेंद्र के खेत में मिली है। सोमवार सुबह खेत में काम करने पहुंची महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष थी। गले में दुपट्टे का फंदा था और मुंह एवं हाथ से जानवरों ने मांस नोच रखा था।

एसओ आरपी शर्मा के मुताबिक महिला की कहीं और दुपट्टे से हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया है। जानवर के बुरी तरह शरीर से मांस नोचने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इसके चलते अज्ञात में पंचनामा भरा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के चेहरे पर तेजाब भी डाला था। पुलिस तेजाब से इनकार कर रही है। बकौल एसओ पोस्टमार्टम रिपोर्से ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

सुनसान स्थान पर बेहोश पड़ी मिली

मूल रुप से बिहार की रहने वाली अफसाना खातून 36 पत्नी नौशाद परिजनों के साथ सोनिया विहार दिल्ली में रहती है। उसके भाई नदीम ने बताया कि रविवार रात सात बजे वह घर के पास ही बाजार में सब्जी लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी।

सोमवार सुबह उन्हें लोनी पुलिस से सूचना मिली कि अफसाना लोनी के ईलायचीपुर गांव के जंगल में एक सुनसान स्थान पर बेहोश पड़ी मिली है। अफसाना को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसआई संजीव शुक्ला का कहना है कि महिला के गले को धारदार हथियार से रेता गया है। परिजनों ने अभी तक शिकायती पत्र नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, भाई नदीम का कहना है कि वह मंदबुद्धि थी तथा उसे दौरे पड़ते हैं।

दौरा पड़ने के दौरान वह अपनी सुधबुध खो बैठती है तथा दूर निकल जाती थी। तीन वर्ष पूर्व भी वह यमुना के पास पड़ी मिली थी। गत ढाई माह से उसके गले में गांठ थी, जिसका दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

महिला को गला रेतकर फेंका

गाजियाबाद के कविनगर स्थित कर्पूरीपुरम में एक ब्याहता की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की मौत को दहेज हत्या बताते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फंदे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है।

कर्पूरीपुरम कॉलोनी में राजेंद्र सिंह परिवार सहित रहते हैं। वह जीडीए में इलैक्ट्रीशियन हैं। परिवार में पत्नी माया देवी, बेटा पवन व आकाश हैं। बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। राजेंद्र का बड़ा बेटा पवन एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

11 माह पहले उसका विवाह अलीगढ़ स्थित सिंकदराराउ गांव में रहने वाले किसान अनिल पुंडीर की 30 वर्षीय बेटी नीतू के साथ हुआ था। नीतू को उसके ससुराल वाले रविवार की देर शाम जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस को ससुराल वालों ने बताया कि नीतू ने पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या की है।

एसएचओ ने बताया कि पिता अनिल ने दहेज हत्या के आरोप में नीतू के पति, ससुर, सास मायादेवी, देवर आकाश-देवरानी प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

दो दिन पूर्व हुई हत्या, जानवरों ने नोचा मुंह
मृतका की उम्र करीब 28 वर्ष है। नीला ट्रैक सूट, हरी टीशर्ट, पैरों में बिछुवे, गले में काली चुन्नी का फंदा, दाहिने हाथ में कलावा और पीली कांच की चूड़ियां पहने थी। संभावना है कि शनिवार रात महिला की हत्या हुई है। -आरपी शर्मा एसओ मुरादनगर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें