फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील अहमद हत्याकांडः गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी मुनीर

Tue, 28 Jun 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई गाजियाबाद
विज्ञापन
तंजील अहमद - फोटो : file photo
विज्ञापन
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर को मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। बता दें कि मुनीर पर 2 लाख का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


इस वक्त NIA समेत कई एजेंसियां मुनीर से पूछताछ में जुटीं हैं। मुनीर को गिरफ्तारी के बाद गोपनीय स्थल पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि तंजील अहमद हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। मुनीर को गाजियाबाद के एक कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ अन्य दो लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।

मुनीर काफी समय से गायब चल रहा था और यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल ‌था। एसटीएफ ने मुनीर के पास से तीन 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गई है। कहा जा रहा है कि ‌इन्हीं पिस्तौलों का इस्तेमाल तंजील अहमद की हत्या के लिए किया गया था।
विज्ञापन


मुनीर की एक तस्वीर भी जारी की गई है जो गिरफ्तारी के बाद की है, जिसमें उसका हुलिया काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। उसके बाल पहले घुंघराले थे जो अब स्ट्रेट दिख रहे हैं वहीं वो काफी कमजोर भी दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

जून के शुरु में पकड़ा गया था मुनीर का करीबी

मुनीर - फोटो : amar ujala bureau
गौरतलब है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के भारतीय मुखिया यासीन भटकल के खिलाफ हो रही एनआईए जांच के अलावा अन्य कई मुख्य केस की जांच करने वाले अधिकारी तंजील अहमद की हत्या बिजनौर के सहसपुर में की गई थी।

यह मामला अप्रैल के शुरुआत का है।  बता दें कि तंजील अहमद जब अपने परिवार की एक शादी से लौट रहे थे तब ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर तंजील अहमद की हत्या कर दी।

उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। तंजील अहम की पत्नी को भी कई गोलियां लग गई थीं, जिसके बाद उनका इलाज नोएडा और फिर दिल्ली में चला, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से कुछ दिनों बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें