फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती का अपहरण, पुलिसवाले पर शक

Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
41 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब एक युवती के परिजनों ने अपने पड़ोसी युवक पर अपहरण का अरोप लगाया है। अपहरण में उसके चचेरे भाई के शामिल होने का भी आरोप है, जोकि पुलिसकर्मी है। 
विज्ञापन


युवती की मां 41 दिन से पुलिस अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रही है। महिला ने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई है। सूरजपुर कोतवाली में शिकायत देने पहुंची बुलंदशहर निवासी युवती की मां ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सूरजपुर कस्बे में रह कर शहर की एक मल्टीनेशनल कंपनी के एचआर विभाग में काम करती थी। 

उसके साथ उनके गांव का ही एक युवक भी काम करता है। मां का आरोप है, कि 13 अप्रैल को युवक ने अपने पुलिसकर्मी चचेरे भाई के साथ मिलकर बेटी का अपहरण कर लिया है। 41 दिन बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नही करने का आरोप लगाया है। जबकि आरोपी के परिजन सूरजपुर में ही रहते हैं।  साथ ही बेटी की हत्या की आशंका भी जताई है। महिला अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत डीआईजी व एसएसपी समेत कई अफसरों से मिल चुकी है।  

7 साल की उम्र में किया था दुष्कर्म का प्रयास 
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ 7 साल की उम्र में भी आरोपी युवक के चचेरे भाई (पुलिसकर्मी) ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसकी रिपोर्ट बुलंदशहर में दर्ज है। मामले में बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला का कहना है, कि बचपन से उनकी बेटी पर  पड़ोसियों की बुरी नजर थी, लेकिन उसमें भी पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बिना ही केस बंद कर दिया।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें